Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Kavita

Dare to Dream | सपनों का भारत | By Akhilesh Dwivedi | Think Tank Akhil

“जो सोचा था कभी, अब वो हकीकत है”  कभी था एक सपना, किताबों में जो लिखा था, सशक्त, समृद्ध होगा एक सपना अनकहा था। जो देख रहे हैं हम अपनी आँखों के सामने, वो सपना नहीं, वो तब हकीकत की नीव बना था। ना भीड़ है विदेशों की उड़ानों में, ना बेचैनी है पहचान के सवालों में। अब बच्चों का सपना यहीं कुछ बनना है, अब वो बात नहीं विदेशों में पढ़ने जाने में । सड़कों पर दौड़ते हैं अब Hyperloop के रथ, हर गाँव है डिजिटल और साफ़ सुथरा पथ। किसान का बेटा coder, और coder अब किसान, गाँव और मिट्टी का अब साथी बना विज्ञान। AI अब करता सेवा है, और मानव ही राजा है, ड्रोन लाते हैं दवाइयाँ, और चाँद अब खटखटाता दरवाज़ा है। ISRO की उड़ानें अब हौसले मजबूत कर जाती है - ज़मीन या अंतरिक्ष हर तरफ़ अब गर्व से तिरंगा लहराती है। हमारा सैनिक अब exo-suit में रखवाली करता  सीमा पर नहीं - साइबर फ्रंट पर भी देश की ढाल बनता। शक्ति अब केवल तोप और हथियारों की बात नहीं चिप्स, सैटेलाइट और कोड  भी देश की गरिमा बढ़ाता है। अब आस्था की धुन और लैब की मशीनें, एक ही सुर में गाते हैं, अब धर्म और विज्ञान एक ही ज्ञान बताते हैं - शक्ति, श्रद्...

Har Shaam Gujar Jaaye Bas Itna Tumse Milna hai | हर शाम गुजर जाए बस इतना तुमसे मिलना है | By- Akhilesh Dwivedi | Think Tank Akhil

हर शाम गुजर जाए बस इतना तुमसे मिलना है  हो ऐसा भी पल जब तुम हो मेरे पास चारो और हो खामोशी बस सुन लें मन की बात। जो शोर तुम्हारे मन में है वो मुझको सुनना है हर शाम गुजर जाए बस इतना तुमसे मिलना है। एक गरम चाय की प्याली हो या हो ठंडे शरबत का गिलास हम बोले भी ना और बातें हों बस रहना इतने पास। जीवन की काली रातों में संग हाथ पकड़ कर चलना है हर शाम गुजर जाए बस इतना तुमसे मिलना है। पतझड़ के वीराने में ना छूटे अपना साथ सावन के तूफ़ानो में एक छतरी में हो हम साथ। सर्दी की ओस की बुंदो पर साथ तुम्हारे चलना है हर शाम गुजर जाए बस इतना तुमसे मिलना है। जो साथ हो तुम मेरे ये जीवन है एक प्यारा गीत बन जाओ मेरे सुख दुख के साथी मेरे सच्चे मीत। हो साथ अगर तुम तो मुझे दरिया में भी उतरना है हर शाम गुजर जाए बस इतना तुमसे मिलना है। गांव के बागीचे में तुम्हें कोयल का गीत सुनाना है चिड़िया जब लोरी गाए उस धुन में तुम्हें सुलाना है। मौसम कोई भी आए बस साथ तुम्हारे हंसना है हर शाम गुजर जाए बस इतना तुमसे मिलना है। ✍  अखिलेश द्विवेदी Friends, if you like the post, comment below and do share your respon...

Agar Ab Chaand Nikla To - अगर अब चांद निकला तो | Think Tank Akhil

अगर अब चांद निकला तो अगर अब चांद निकला तो उससे पूछ लेंगे हम ज़मीं पर क्या कोई टुकड़ा उतारा है कहीं उसने। संवारा है कभी उसने, निखारा है कभी उसने ज़मीं पर क्या कोई टुकड़ा उतारा है कहीं उसने। उसकी झील सी आंखों में डूब जाते हैं हम समुन्दर की गहराई से तराशा है कहीं उसने। जो खोले रेशमी जुल्फें तो शाम ढलती है नई दुनिया में सूरज को पुकारा है कहीं उसने। नदियों सी बलखाती अदाकारी है उसमे हिरनी सा चलना सिखाया है कहीं उसने। अगर अब चांद निकला तो उससे पूछ लेंगे हम ज़मीं पर क्या कोई टुकड़ा उतारा है कहीं उसने।                                                                       ✍  अखिलेश द्विवेदी Friends, If you like the post, comment below and do share your response. Thanks for reading 😃

पहचान | Pehchan by Akhilesh Dwivedi | Think Tank Akhil

हर तरफ धुंधला-धुंधला सा दिख रहा है जैसे कोई आंसुओं से गया है मिलने। गुमान हमको किस बात का है मनो यह दुनिया ही रची है हमने। वो एक शख्स जो आँखों में मेरी दिखता है तस्वीर उसकी ही दिल में रखी है हमने। हर शख्स सा दिखता है एक शख्स मुझमें खुद में  सबकी परछाईं सी रखी है  हमने। सपनों ने कभी चैन से सोने ना दिया जाग जाग कर रातें गुजारी है हमने। रो रही है मौत जिसके मरने पर एक ऐसी पहचान रची है हमने। ✍️ -अखिलेश द्विवेदी Follow Friends, If you like the post, comment below and do share your response. Thanks for reading 😃

Visitors