Skip to main content

Emotional Story- एक सपना- Sad Love Story- Beautiful Emotions- Think Tank Akhil

Emotional Story- एक सपना- Sad Love Story- Beautiful Emotions- Think Tank Akhil

एक सपना


 एक रात तुम सपने में आये थे।
किसी बात से नाराज़ लग रहे थे।
लगा कुछ रिश्ते तुमने ख़ास रखे थे।
अपने एहसासों  के कुछ सवाल रखे थे।
मेरे ही आगे मेरे कामों के हिसाब रखे थे।
शायद मैं समझ ना सका।

शायद यह वही काम थे जिन्हे तुम्हारे लाख मना करने पर भी मैंने किया। शायद यह वही काम थे जिन्हे तुम अक्सर मुझसे दूर रखने को कहा करती थी। शायद यह वही काम थे जिन्हे मैंने तुमसे ज्यादा वरीयता में रखा। शायद यह वही लोग हैं जिन्हे मैंने तुमसे आगे रखा।

अरे हाँ, यह वही गलतियां है जो होने से बचाई जा सकती थी लेकिन मैने तुम्हारी एक ना सुनी। काश!! मैं उस वक़्त तुम्हारी बातें मान लेता। काश!! उस दिन तुम्हारे साथ वो एक छोटा सा रास्ता पैदल चल लेता। काश!! मैं तुम्हारी बातें उस वक़्त मान लेता, तो आज शायद! शायद नहीं यक़ीनन तुम मेरे साथ होती, और मैं उन बातों को याद करके हँसता। काश!! मैं मोड़ पाता वो पल जब तुमने अलविदा कहा था। शायद! शायद नहीं पूरा भरोसा है मुझे, मैं तुम्हे जाने से रोक लेता। लेकिन अब तुम बहुत दूर जा चुकी हो।
अब चली गयी तो कोई शिकवा नहीं, कोई शिकायत नहीं। बस दुआ करूँगा तुम खुश रहो। तुम्हे कभी किसी की ज़रूरत ना पड़े, और अगर पड़े तो मुझे ज़रूर याद करना। शायद तब तुम्हारी कोई बात मान लूँ मैं।

Friends, If you like the post, Comment below and do share your response. Thanks for reading 😃

Comments

Visitors

Popular posts from this blog

हर किसी ने मुझे अपने हिसाब से तोला | Har Kisi Ne Mujhe Apne Hisab Se Tola | Think Tank AKhil

हर किसी ने मुझे अपने हिसाब से तोला जिसे जो मिला हर किसी ने कुछ बोला, मैं अच्छा बुरा समझ ना सका  जिससे जितना हो सका सबने अपना मुँह खोला। खुद को बदलने की कोशिशें मैंने तमाम की वक़्त ने जैसे चाहा उस तरह से बदला, लोग आते रहे, मुझको आजमाते रहे जिसने जैसा चाहा, मैं उस तरह से मिला। सुना है आईना झूठ नहीं बोला करता मुझसे मिलकर उसने भी लोगो में ज़हर घोला, मैं चलता रहा मेरे मुकाम की तरफ कामयाबी से पहले नाकामी ने सर चढ़कर बोला मैं शुक्रगुजार हूँ हर किसी का जिस किसी ने जो किया और जो जो बोला, उनके शब्द मेरे लिए थे सच्चे मैंने खुद को खुद ही उनके लिए बदला। हर किसी ने मुझे अपने हिसाब से तोला। ✍️ -अखिलेश द्विवेदी Follow Friends, If you like the post, comment below and do share your response. Thanks for reading 😃

चैन से सोना चाहता हूं- Chain se Sona Chahta hoon | By Akhilesh Dwivedi | Think Tank Akhil

सोना चाहता हूं यह दरवाज़े पर कोई पहरा लगा दो  खुद में खोना चाहता हूं मैं। बंद कर दो सारी खिड़कियां मेरे घर की की अब मैं चैन से सोना चाहता हूं। उसकी ज़रूरत मुझे अभी बहुत है अब उससे दूर होना चाहता हूं। अब कोई दिया रोशन ना करना अंधेरे में खोना चाहता हूं मैं। कुछ नए गम दे जा इन सूखी आंखों को मैं फिर से पलकें भिगोना चाहता हूं। था जिस पतवार का सहारा उसे तोड़ दिया अब यह दरिया सुखाना चाहता हूं। ✍  अखिलेश द्विवेदी Friends, If you like the post, comment below and do share your response. Thanks for reading 😃

Dare to Dream | सपनों का भारत | By Akhilesh Dwivedi | Think Tank Akhil

“जो सोचा था कभी, अब वो हकीकत है”  कभी था एक सपना, किताबों में जो लिखा था, सशक्त, समृद्ध होगा एक सपना अनकहा था। जो देख रहे हैं हम अपनी आँखों के सामने, वो सपना नहीं, वो तब हकीकत की नीव बना था। ना भीड़ है विदेशों की उड़ानों में, ना बेचैनी है पहचान के सवालों में। अब बच्चों का सपना यहीं कुछ बनना है, अब वो बात नहीं विदेशों में पढ़ने जाने में । सड़कों पर दौड़ते हैं अब Hyperloop के रथ, हर गाँव है डिजिटल और साफ़ सुथरा पथ। किसान का बेटा coder, और coder अब किसान, गाँव और मिट्टी का अब साथी बना विज्ञान। AI अब करता सेवा है, और मानव ही राजा है, ड्रोन लाते हैं दवाइयाँ, और चाँद अब खटखटाता दरवाज़ा है। ISRO की उड़ानें अब हौसले मजबूत कर जाती है - ज़मीन या अंतरिक्ष हर तरफ़ अब गर्व से तिरंगा लहराती है। हमारा सैनिक अब exo-suit में रखवाली करता  सीमा पर नहीं - साइबर फ्रंट पर भी देश की ढाल बनता। शक्ति अब केवल तोप और हथियारों की बात नहीं चिप्स, सैटेलाइट और कोड  भी देश की गरिमा बढ़ाता है। अब आस्था की धुन और लैब की मशीनें, एक ही सुर में गाते हैं, अब धर्म और विज्ञान एक ही ज्ञान बताते हैं - शक्ति, श्रद्...