SSB Aur Mai | SSB Experience | Funny SSB Story | Think Tank Akhil

SSB Aur Mai | SSB Experience | Funny SSB Story | Think Tank Akhil

SSB और मैं 


मुश्किल है अपना मेल प्रिये,
यह सिलेक्शन नहीं कोई खेल प्रिये,
मैं वर्कशॉप से आया हूँ,
तुम ISO सर्टिफाइड का खेल प्रिये।
मुश्किल है अपना मेल  प्रिये...

मैं हिंदी बोलने वाला हूँ,
तुम हो अंग्रेजी मेल प्रिये।
मैं गांव में रहने वाला हूँ
तुम घूमती पूरा देश प्रिये।
मुश्किल है अपना मेल  प्रिये...
SSB Aur Mai | SSB Experience | Funny SSB Story | Think Tank Akhil
मैं तुम्हें जानता हूँ जितना,
यह ISO सर्टिफाइड  क्या जानेंगे।
 मैं हर SSB सेंटर घुमा हूँ,
भाग-दौड़ कर पकड़ी है रेल प्रिये। 
मुश्किल है अपना मेल  प्रिये...

 मैं डारमेट्री में सोया,
तुम हो OYO की सेल प्रिये।
मैं मेल-एक्सप्रेस में चलता हूँ,
तुम हो राजधानी रेल प्रिये। 
मुश्किल है अपना मेल  प्रिये
यह सिलेक्शन नहीं कोई खेल प्रिये।।


✍️ -अखिलेश द्विवेदी

Follow


Friends, If you like the post, Comment below and do share your response. Thanks for reading 😃

Comments